latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडधर्मलातेहार

श्री कृष्णा में चित्त लगाने से ही सांसारिक बंधनों से मिलेगी मुक्ति: मधुसुदन मुकुंद दास

नंदोत्सव पर कृष्ण भक्ति में डूबा लातेहार

लातेहार। नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की आदि गीतों से लातेहार नंद उत्सव पर गूंजेमन हो रहा था. इस्कॉन के द्वारा होटल ब्लिस में रविवार को आयोजित नंदोत्सव कार्यक्रम में लातेहार जिला मुख्यालय कृष्ण भक्ति में डूब गया. नंदोत्सव की शुरुआत भगवान श्री कृष्ण की भजन से आरंभ हुई और भक्त भक्ति में सराबोर होते चले गए. नंदोत्सव के दौरान विशेष श्रीराधाकृष्ण का 21 द्रव्यों से अभिषेक किया गया और 501 स्वादिष्ट व्यंजन का भोग लगाया गया. तीन हजार से अधिक भक्तों ने हिस्सा लिया और सभी भक्तों के बीच समहाप्रसाद का वितरण किया गया. कार्यक्रम का समापन श्रीराधा कृष्ण की दिव्य आरती संग कीर्तन से हुआ. भक्तों ने उत्साह पूर्वक आरती में हिस्सा लिया और हरिकीर्तन में नृत्य किया. कार्यक्रम के मुख्यातिथि महाप्रबंधक इस्कॉन रांची मधुसुदन मुकुंद दास ने कथा के माध्यम से उपस्थित भक्तों को भगवान श्री कृष्ण की दिव्य बाल लीलाओं का श्रवण कराया और अपने जीवन में गीता का दिव्य उपदेश को अपनाने की बात कही. उन्होंने कहा कि हम यह भौतिक शरीर नहीं हैं, बल्कि एक सनातन आत्मा है, हर जीवात्मा का असली स्वरूप भगवान कृष्ण का नित्य सेवक होना है. भौतिक संसार में आने के बाद जीव इस रिश्ते को भूल गया है, जिससे वह दुखी रहता है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्णा में चित लगाकर ही सांसारिक बंधनों से मुक्ति मिल सकती है. कार्यक्रम में लोगों को सम्मानित भी किया गया.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!