RPDD new
carnival 1
alisha 4 6
lps
dps 1 b
latehar-tuiris
लातेहार

युवा कृषि व्यवसायी मुकेश कुमार के निधन पर शहर में शोक की लहर

लातेहार। शहर के प्रतिष्ठित युवा कृषि व्यवसायी मुकेश कुमार (44) का 11 नवंबर की दोहपर रांची के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया. उनके असामयिक निधन की खबर से शहर में शोक की लहर दौड़ गई. वे लातेहार लैम्प्स में कार्यरत स्‍व दिनेश कुमार के पुत्र थे. मुकेश कुमार पिछले कई वर्षों से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। इसके बावजूद हमेशा मुस्कुराते रहने वाले मुकेश कुमार अपने शांत और सौम्‍य स्वभाव के कारण लोगों के बीच लोकप्रिय थे.  शहर के चेकनाका मोड़ पर उनकी खाद एवं बीज की प्रतिष्ठित दुकान थी. उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.  उनके पीछे दो संतान हैं. असमय पिता का साया उठ जाने से परिवार गहरे सदमे में है. उनके निधन पर स्थानीय लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है. शोक व्यक्त करने वालों में असीम कुमार बाग, विनोद कुमार साहू, राजेश कुमार गुप्‍ता, लातेहार चैंबर ऑफ कामर्स के अध्‍यक्ष सुशील कुमार अग्रवाल, गजेंद्र प्रसाद शौंडिक, बीमा अभिकर्ता बद्री प्रसाद, रामनाथ अग्रवाल, निर्दोष कुमार, विशाल चंद्र साहू, अर्जुन प्रसाद एवं विनोद प्रसाद समेत अन्य लोग शामिल हैं.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!