green vlly
gupta veg
lps
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
sri ram
राज्‍य

खेलने के दौरान छत से गिरी बच्ची

गंभीर हालत में रिम्स रेफर

शुभम संवाद 

बालूमाथ। खेलने के दौरान छत से गिरकर चार वर्षीय बच्ची सलेहा परवीन गंभीर रूप से घायल हो गई. उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया है. मिली जानकारी के अनुसार हेरहंज प्रखंड के चिरू पंचायत के बड़का रोहन निवासी मो इमरोज की चार वर्षीय पुत्री सलेहा परवीन अपने घर के छत पर खेल रही थी. खेलने के दौरान अनियंत्रित होकर बच्ची छत से नीचे गिर गई. जिससे बच्ची घायल हो गई. परिजनों ने आनन फानन में घायल बच्ची को बालूमाथ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया. यहां चिकित्सक सुरेंद्र कुमार के द्वारा प्राथमिक उपचार की गई. प्राथमिक उपचार के उपरांत बच्ची की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने उसे रिम्स रांची रेफर कर दिया. डॉ सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि बच्ची का सिर में गहरी चोट लगी है. स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर उपचार के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!