Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
बालुमाथराज्‍य

ग्रामीणों ने कोमर में जतरा मनाने का लिया निर्णय.

लातेहार। गांव की पारंपरिक जतरा मनाने हेतु एक बैठक का आयोजन बालुमाथ प्रखंड के कुशी टोला में किया गया. बैठक की अध्यक्षता कोमर निवासी झारखंड सरकार के एसडीएम रैंक के पदाधिकारी प्रवीण कुमार सिंह ने की. बैठक में सर्वसम्मति निर्णय लिया गया कि शुक्रवार को धूमधाम से पारंपरिक रीति रिवाज से जतरा पर्व का आयोजन किया जाएगा.

Advertisement

जतरा परब में दो टोला से कुल तीन मंडली आएगी. इसके लिए स्थल की साफ सफाई पर चर्चा की गई. जतरा के दिन सिर्फ पारंपरिक वाद्य यंत्र के उपयोग करने का निर्णय लिया गया. किसी भी प्रकार के डीजे का प्रयोग जतरा के दौरान नहीं किया जाएगा. बैठक में विपिन सिंह, पंकज सिंह, बिट्टू सिंह, तुलसी गंझू , महावीर गंझू , सुरेश पाहन, कपिल उरांव, राजेंद्र उरांव, देव कुमार उरांव, चौकीदार रंजीत पासवान समेत अनेक ग्रामीण उपस्थित थे.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!