maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
नेतरहाट

कार ने दो महिलाओं को रौंदा, दोनो की मौत

विरोध में ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

लातेहार। एक अनियंत्रित कार ने सड़क के किनारे खड़ी दो महिलाओं को रौंद दिया. मौके पर ही दोनो महिलाओं की मौत हो गयी. जबकि एक महिला घायल हो गयी है. घटना जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र के आराहंस ग्राम की है. यहां एसएच- 09 नेतरहाट-रांची मुख्य मार्ग के किनारें खड़ी बस का इंतजार कर रही दो महिलाओं को एक अज्ञात कार  ने रौंद दिया. जिसमें दो की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद ग्रामीणों ने शव के साथ मुख्य मार्ग जाम कर दिया. इस दौरान रांची, लोहरदगा, गुमला जाने वाले बस एवं नेतरहाट जाने वाले पर्यटको के वाहनों की कतार लग गयी.  जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह लगभग नौ बजे गांव आराहंस की पुष्पा लकड़ा (सहायिका) पति स्व. जून लकड़ा, सुषमा एक्का पति पीटर लकड़ा और मेरी गुलाब लकड़ा तीनों महिलाएं आदर (जिला गुमला) साप्ताहिक बाजार जाने के लिए सड़क किनारे खड़ी बस का इंतजार कर रही थीं. मेरी गुलाब ने बताया नेतरहाट की ओर से रफ्तार से आती एक सफेद कार नियंत्रण खोते हुए पुष्पा लकड़ा और सुषमा एक्का को रौंदकर निकल गई. वह किसी प्रकार झाडि़यों में कूद कर अपनी जान बचायी. पुष्पा लकड़ा और सुषमा एक्का की मौके पर मौत हो गई. उसने बताया कि दोनो महिलायें रिस्‍ते मे ननद-भौजाई थी. मेरी गुलाब खलखो को भी पैर में चोट लगी है. जाम की सूचना पाकर नेतरहाट थाना प्रभारी अभिषेक कुमार घटनास्थल पर पहुंचे लोगो को समझाकर जाम हटवाया. तकरीबन आधा घंटा जाम रहा. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेजा. पुलिस नाकाबंदी कर अज्ञात कार चालक की तलाश कर रही है. k ayurweda.jpg n

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!