maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
मनिका

शहरी इलाका में घुसा हाथी, कई दुकानों में किया तोड़फोड़

 लातेहार। मंगलवार की देर रात जंगली हाथी मनिका प्रखंड मुख्‍यालय के मुख्‍य सड़क पर घूमते देखा गया. इसकी जानकारी मिलने पर मनिका पुलिस ने हाथी के पीछे-पीछे जाकर हाथी को शहर से बाहर निकाला. जंगली हाथी रास्ते में कई दुकान में रखे सामानों को बर्बाद किया. एक जन वितरण प्रणाली की दुकान का दरवाजा तोड़कर अनाज खा गया.

https://driver.jugnoo.in/AH5JKGMmWXb

रोशन प्रसाद के दुकान में रखें लगभग 10 बोरा आलू के बीज को नष्‍ट कर दिया. अजीत कुमार के जन वितरण प्रणाली का दुकान दरवाजा तोड़कर कई बोरा चावल बर्बाद किया.  शहर में हाथी घुसने की खबर सुबह होते ही मनिका में आग की तरह फैल गई. गांव आने- जाने वाले लोगों के बीच दहशत का माहौल बना हुआ है. मनिका रेंजर ठाकुर पासवान ने लोगों से हाथी के साथ किसी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं करने की अपील की है. कहा कि छेड़छाड़ करने पर हाथी उग्र हो जाते हैं और इससे जानमाल को नुकसान पहुंचेगी. उन्‍होने कहा कि अगर हाथी को किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचाया जाये तो वह स्‍वत: ही बिना किसी को नुकसान पहुंचाये जंगल की ओर चला जायेगा. उन्‍होने कहा कि वन विभाग की टीम उस हाथी पर पूरी नजर बनाये रखी है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!