WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
मनिका

किसानों में प्‍लांटेशन का मुआवजा नहीं मिलने पर आक्रोश

लातेहार। एनएच-75 का चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है.  इसके लिए एनएचएआई जमीन का अधिग्रहण कर रही है. किसानों को जमीन का मुआवजा दिया जा रहा है. लेकिन किसानों को उनकी जमीन पर किये गये प्‍लांटेशन का मुआवजा नहीं मिलने के कारण उनमें एनएचएआई के प्रति आक्रोश देखा जा रहा है. मनिका प्रखंड के सिंंजों ग्राम के किसान दरोगी प्रसाद यादव ने बताया कि एनएचएआई के द्वारा अधिग्रहण किये गये जमीन की मुआवजा तो दे दिया गया, लेकिन जमीन पर किये गये प्लांटेशन का कोई मुआवजा नहीं दी जा रहा है. दरोगी प्रसाद यादव ने बताया कि उन्‍होने अपनी जमीन पर छह वर्ष पहले आम बागवानी के लिए 500 पौधा लगाए थे. आज पौधे तैयार हो गये हैं. जब फल देने की बारी आयी तो आम के पेड़ों को काटना पड़ रहा है. उन्‍होने बताया कि वे पिछले छह साल पहले तकरीबन दो लाख रूपये प्‍लाटेशन में खर्च किये थे. उसके बाद इन छह महीनों में अपने बाल बच्‍चों की तरह आम के पौधों की सेवा की और उसे बचाये रखा. आज उन पौधों को नष्‍ट किया जा रहा है लेकिन उन्‍हें कोई मुआवजा नहीं दिया जा रहा है. सरकार एक तरफ प्‍लांटेशन के लिए प्रेरित करती है तो दूसरी ओर पौधों का किसी प्रकार का मुआवजा नहीं देती है. उन्‍होने कहा कि अगर उन्‍हें मुआवजा मिलता तो वे दूसरी जमीन पर प्‍लांटेशन कर पाते. ऐसे और कई अन्‍य किसान हैं जिनकी भूमि पर किये गये प्‍लांटेशन का मुआवजा नहीं मिला है. ऐसे किसानों में आक्रोश देखा जा रहा है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!