WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
गारू

लातेहार जिले के 92 पंचायतों में ज्ञान केंद्र का हुआ शुभारंभ

लातेहार। स्वतंत्रता सेनानी शहीद नीलांबर पीतांबर के शहादत दिवस के अवसर पर 28 मार्च को लातेहार जिले के 92 पंचायतों में ज्ञान केंद्र का शुभारंभ किया गया. इसका  उद्देश्य पठन-पाठन की प्रवृत्ति को बढ़ावा देना, ग्रामीण आबादी में पढ़ने, स्व-शिक्षा और सीखने की संस्कृति को बढ़ावा देना और क्षमता में सुधार करना, ऑनलाइन शिक्षा के माध्यम से ज्ञान का आदान प्रदान करना, ई-लर्निंग संसाधन के डिजिटल भंडार का रख-रखाव और प्रबंधन करना है.

विज्ञापन

चयनित सभी पंचायतों के मुखिया, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, जिले के वरीय अधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारियों की उपस्थिति में पंचायत ज्ञान केंद्र का उद्घाटन किया गया. जिला पंचायतीराज पदाधिकारी श्रेयांश ने बताया कि पंचायती राज विभाग, झारखंड सरकार द्वारा पंचायत ज्ञान केंद्र अधिष्ठापन हेतु विभिन्न चरणों में जिले के 92 पंचायतों का चयन किया गया था.  उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता द्वारा प्राप्त निर्देश के आलोक में जिले के सभी पंचायतों में आधुनिक सुविधायुक्त पंचायत पुस्तकालय संचालन की योजना पर भी कार्य किया जा रहा है.

विज्ञापन

ज्ञान केंद्र पंचायतों के डिजिटलीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है, जहां शिक्षार्थियों को पठन पाठन का स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने की कोशिश की जा रही है. इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि , उप मुखिया, वार्ड सदस्य, बुद्धिजीवी एवं छात्र छात्राएं आदि उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!