maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
झारखंडमहुआडांड़

पोस्को एक्‍ट के मामले में दर्ज फरार वांरटी के घर पुलिस ने इश्‍तेहार चिपकाया

लातेहार। पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर जिे में फरार आरोपियो की धर पकड़ एवं वारट के तामिला के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में जिले के महुआडांड़ थाना प्रभारी मनोज कुमार एवं महिला थाना प्रभारी सुशीला केसरी के नेतृत्व महुआडांड़ महिला थाना कांड संख्या 01/26, दिनांक 02 जनवरी 2026, धारा 96/64/351(2) बीएनएस एवं धारा 4/6 पोस्को एक्ट के तहत दर्ज मामले में फरार चल रहे प्राथमिकी अभियुक्त ललित किंडो (30)  पिता विलियम किंडो,  पता ग्राम बराही, थाना नेतरहाट, निवासी के घर एवं पंचायत भवन में ढोल-नगाड़े बजाकर  न्यायालय द्वारा निर्गत इश्‍तेहार को चिपकाया गया. महिला थाना प्रभारी सुशीला केसरी ने बताया कि यदि अभियुक्त अविलंब  न्यायालय अथवा संबंधित थाना में आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो उसके विरुद्ध कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी भी परिस्थिति में अभियुक्त को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी. पुलिस प्रशासन ने आम जनता ऐसे मामलों में कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने एवं  फरारियों के संबंध में किसी भी प्रकार की सूचना पुलिस को उपलब्ध कराने की अपील की है.

 

 

 

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!