Banner (6)
Banner (8)
sp
ramchandra singh
prakash ram
ramdev singh
harishankar yadav
pawan kr
IMG-20260816-WA0032
Banner (19)
महुआडांड़राज्‍य

ट्रैक्‍टर दुर्घटना में चालक की मौत

लातेहार। महुआडांड़ अनुमंडल के दुरूप पंचायत के मौनाडीह गांव के मोड़ पर एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. घटना गुरूवार की है. इस दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक रौशन ब‍ृजिया (पुरानडीह) गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे घायल अवस्‍था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महुआडांड़ लाया गया.

https://ekyc.aliceblueonline.com/?source=ech325 Open your free demat account, Aliceblue demat account is free for lifetime.

यहां उसका प्राथमिक उपचार कर रिम्स रेफर कर दिया गया. रांची ले जाने के क्रम में गुमला जिला के डूमरी थाना क्षेत्र पास उसकी मौत हो गयी. शव वापस महुआडांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. घटना नेतरहाट व महुआडांड़ थाना क्षेत्र के बार्डर मे घटी थी. इस कारण बार्डर को लेकर मामला फंसा रहा. युवक का शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार सुबह 11 बजें तक पड़ा रहा. शव के पोस्टमार्टम को लेकर परिवार के लोग परेशान रहें. हांलकि महुआडांड़ थाना के द्वारा शव का पंचनामा किया गया था. आदिम जनजातीय चालक की मां अत्यंत गरीब है. उसके पास अपने पुत्र के शव के पोस्टमार्टम कराने के लिए पैसा तक नहीं थे. इस कारण वह परेशान नज़र आई. ऐसी हालत  को देखते हुए प्रभारी डाक्टर अमित खलखो के द्वारा एंबुलेंस की व्‍यवस्‍था कर शव को लातेहार भेजा गया. मृतक युवक के रिस्तेदार द्वारा बताया कि एंबुलेंस में दो हजार का जब तेल डाले तब एंबुलेंस शव लेकर लातेहार पोस्टमार्टम के लिए गया.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button