RPD RAHUL
22f775e4-7792-4578-aa1e-3a80b490fd72
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
नगर पंचायत

नगर को स्‍वच्‍छ व सुंदर बनाने में सामुहिक सहयोग आवश्‍यक: महेश सिंह

लातेहार। नगर पंचायत अध्‍यक्ष महेश सिंह व उपाध्‍यक्ष संतोष रंजन ने बुधवार को नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर तीन (राजहार क्षेत्र) में क्लीन एंड ग्रीन लातेहार मिशन के तहत सीजीएलएम सेंटर  का उद्घाटन किया. मौके पर वार्ड पार्षद विमला देवी मुख्‍य रूप से मौजूद थीं. इस अवसर पर नगर पंचायत अध्‍यक्ष ने कहा कि लातेहार नगर को स्‍वच्‍छ व सुंदर बनाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है. लेकिन इसमें सामुहिक सहयोग भी आवश्‍यक है. उपाध्‍यक्ष संतोष रंजन ने कहा कि हम सबों का दायित्‍वों है कि हम  नगर को स्‍वच्‍छ व सुंदर बनाये. मौके पर नगर प्रबंधक राजकुमार वर्मा ने बताया कि  इस सीजीएलएम सेंटर के उद्घाटन के बाद शहर के माको चौक से पंचमुखी मंदिर तक डोर-टू-डोर जैविक, अजैविक कचरा उठाव का कार्य किया जाएगा. उन्‍होने बताया कि उक्त रूट में संबंधित हाउसहोल्ड को वेस्ट कलेक्शन हेतु बालटी उपलब्ध कराया जाएगा. मौके पर सहायक अभियंता कुमार रवि के अलावा कनीय अभियंता, गौरव दास, पंकज यादव, सोनू सिंह व अजय तिवारी आदि मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!