FB_IMG_1793694947860
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
राजनीति

झामुमो ने बिलासी टोपनो को अध्‍यक्ष पद के लिए अपना समर्थित प्रत्‍याशी बनाया

जिला अध्‍यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव ने कहा- जीत हमारी होगी

लातेहार। झामुमो की एक बैठक में बिलासी टोपनो को अपना समर्थित प्रत्‍याशी बनाया है. बाद में एक प्रेस वार्ता में झामुमो जिला अध्‍यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि हालांकि इस बार दलगत चुनाव नहीं है. लेकिन झामुमो ने अपना समर्थन बिलासी टोपनो को दिया है और उन्‍हें झामुमो समर्थित प्रत्‍याशी के रूप में मैदान में उतारा है. उन्‍होने बताया कि पिछले नगर पंचायत के चुनाव में बिलासी टोपनो बहुत ही कम अंतर से पराजित हुइ थी, लेकिन इस बार वे जरूर जीतेगीं.

मौके पर झामुमो केंद्रीय उपाध्‍यक्ष सह पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम, जिला 20 सूत्री उपाध्‍यक्ष अरूण कुमार दुबे, जिला सचिव बुद्धेश्‍वर उरांव, जिला प्रवकता मो शमसेर आलम खान समेंत झामुमो के कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे. बिलासी टोपनो ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र की समस्‍याओं को दूर करने की दिशा मे वह काम करेगीं. उन्‍होने आज भी लातेहार के लोगों को मूलभूत सुविधायें नहीं मिल रही है. पानी, बिजली सड़क आदि की समस्‍याओं से लोग जूझ रहे हैं. वे लातेहार में होल्डिंग टैक्‍स कराने की दिशा में काम करेगी.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!